फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरायली-शिवनगर सड़क के लिए 9.82 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील दाड़लाघाट में बरायली से शिवनगर तक सड़क निर्माण को नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत स्वीकृति मिल गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.875 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 9 करोड़ 82 लाख 97 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। क्षेत्रवासियों ने अर्की के विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया। कमलेश चंद गौतम, भगत राम, बालक राम, पवन कुमार, तारा चंद, चंदन ज्योति गौतम, रमेश चंद, सरोज गौतम, मदन शर्मा, हेम चंद सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। बरायली पंचायत के निवासियों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया। ग्राम सुधार सभा श्मेली और कांग्रेस कमेटी बरायली ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस सड़क के निर्माण से बरायली, बुड़मो, सतोटी, श्मेली, डवारू, ककेड़ और शिवनगर जैसे गांवों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें