फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली के दर्जनों गांवों में बार-बार लग रहे कट, लोग गर्मी से बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में कई-कई बार जा रही है बिजली, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

दुकानों में भी खराब हो रहा है सामान

अधिकारियों को बताने के बावजूद नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। कसौली विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग अघोषित बिजली कटों से परेशान हैं। कई दिनों से क्षेत्र में अघोषित कट लग रहे हैं। दिन में कई-कई बार बिजली गुल होने से लोग गर्मी से बेहाल हैं।
इससे पहले भी बोर्ड के अधिकारियों को समस्या बताई तो एक-दो दिन सप्लाई सुचारू रही। बाद में फिर से कट लगना शुरू हो गए। ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र में हमेशा से बिजली की दिक्कत रही है। अघोषित कटों से दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। क्षेत्र में कई लोगों के होटल, ढाबे रेस्तरां, लोकमित्र केंद्र व इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों की दुकानें हैं। बिजली कटों से इन्हें खासी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

गर्मी से होटलों में आईसक्रीम और अन्य उत्पाद खराब हो रहे हैं। लोकमित्र केंद्रों में लोगों के काम भी नहीं हो पा रहे। क्षेत्र के जोहड़जी, भोजनगर, काबा, कुमाहरड़ा, बोहली, बधाल समेत दर्जनों गांव में समस्या बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां पर पहले भी इस तरह की समस्या रहती है। अकसर बिजली गुल रहती है। इन दिनों हालात कुछ ज्यादा खराब हो गए हैं। दिन में 15 से 20 बार अघोषित कट लगा दिए जाते हैं। इससे जहां दुकानदारों का कारोबार ठप हो रहा है, वहीं रोजाना हजारों रुपये का सामान भी खराब हो रहा है। यदि बोर्ड के कर्मियों या स्थानीय अधिकारियों को फोन करें तो वे फोन नहीं उठाते। लोगों ने विधायक और उपायुक्त से मांग की कि उन्हें अघोषित बिजली कटों की समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता ई विकास गुप्ता ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के एसडीओ को मौके पर भेजा जाएगा। यह देखा जाएगा कि समस्या क्यों आ रही है। वहीं पूरी तरह से इसके निदान के लिए आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें