फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में नहीं मिल रही निशुल्क एक्सरे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर दिया है एक्सरे करने का जिम्मा
विज्ञापन


एक्सरे के लिए मरीजों को खर्च करने पड़ रहे 300 से 400 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी


सोलन। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में मरीजों को निशुल्क एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों और क्लीनिक की दरों पर पैसे खर्च कर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक्सरे करने का जिम्मा आउटसोर्सिंग पर दिया गया है, जिस कारण मरीजों से पैसे लिए जा रहे हैं।





अस्पताल में एक्सरे करने वाले स्टाफ की कमी के कारण प्रशासन को यह काम आउटसोर्स कर्मियों को सौंपना पड़ा है। एक एक्सरे के लिए मरीजों को अभी 300 से 400 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी अस्पताल होने के बावजूद मरीजों को एक्सरे के लिए निजी अस्पताल जितना पैसा खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को पैसे बचाने के लिए सरकारी अस्पतालों में जाकर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में कई सालों बाद भी रेडियोलॉजिस्ट की पोस्ट नहीं है, जिस कारण मशीन चलाने के लिए विभाग को इसका काम आउटसोर्स पर देना पड़ा है। आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन की कार्य प्रभारी डॉ. अनिता गौतम ने बताया कि अस्पताल में पहले एक्सरे की सुविधा नहीं थी। ऐसे में आयुष विभाग की ओर से यहां एक्सरे मशीन लगवाई गई और इसे आउटसोर्स पर दिया गया। उसके बाद से ही मरीजों को अस्पताल में एक्सरे की सुविधा मिल पाई है।
विज्ञापन

25 से 30 मरीजों को लिखा जा रहा एक्सरे

आयुर्वेदिक अस्पताल में रोजाना 150 से 200 की ओपीडी रोजाना होती है। उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों में से लगभग 25 से 30 मरीजों को रोजाना एक्सरे लिखा जा रहा है। वहीं ऐसे में यहां पर एक्सरे सुविधा का न होना भी अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन


कोट
आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में रेडियोलॉजिस्ट की कोई पोस्ट नहीं है। जिस कारण यहां एक्सरे मशीन लगाने के बाद इसे चलाने का काम आउटसोर्स पर देना पड़ा है। मरीजों से को एक्सरे के लिए 300 से 400 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। विभाग कोशिश कर रहा है कि आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी नए डॉक्टरों की पोस्ट खुल सके। इससे आने वाले समय में मरीजों को सुविधा मिलेगी।
- डॉ. निशा वर्मा पंवर, जिला आयुष अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें