बद्दी के मखनू माजरा में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान मौजूद लोग। स्रोत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की ग्राम पंचायत लेही के मखनूमाजरा स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को निशुल्क फिजियोथैरेपी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन क्षेत्र के समाजसेवी बलवीर सिंह उर्फ बल्लू ने करवाया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच और फिजियोथैरेपी परामर्श लिया। विशेषज्ञों की टीम ने जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल, मांसपेशियों में खिंचाव सहित अन्य शारीरिक समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी व्यायाम, उपचार व प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी दी।