फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जोघों में लगा निशुल्क नेत्र जांच व स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
जोघो में स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगियों की जांच करते हुए चिकित्सक- स्रोत- संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन) । जनकल्याण समिति टीम ने बाबा जग्गो स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से जोघों में 51वां मुफ्त नेत्र जांच शिविर और स्वास्थ्य चेकअप कैंप आयोजित किया। शिविर में कुल 55 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कबड्डी टूर्नामेंट, दौड़ प्रतियोगिता, रस्साकशी और अन्य खेलकूद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता और कैंप का शुभारंभ पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने किया। शिविर में विजेंद्र अस्पताल की टीम ने रोगियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की, जबकि नव किरण नेत्र अस्पताल की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य उजागर सिंह, अमन शर्मा, हनी राणा, मोंटू राणा, जश्नप्रीत, मालविंदर, रौनी राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे और शिविर के सफल आयोजन में योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें