फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महाशिवरात्रि पर जटोली मंदिर के लिए मिलेंगी निशुल्क ऑटो सेवा

विज्ञापन
जटोली ​शिव मंदिर।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी और ऑटो यूनियन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। महाशिवरात्रि पर जटोली मंदिर (योगानंद आश्रम) आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन सोलन ने सराहनीय पहल की है। यूनियन की ओर से शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को जटोली मंदिर तक पहुंचाने के लिए निशुल्क ऑटो सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
यूनियन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि यह निर्णय जटोली मंदिर समिति के विशेष आग्रह पर लिया है। समिति के अनुरोध और जनसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए यूनियन ने यह निशुल्क सेवा प्रदान करने का फैसला किया है। यह सेवा जटोली मुख्य मंदिर से राजगढ़ रोड मुख्य मार्ग तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

निशुल्क ऑटो सेवा 15 फरवरी रविवार शाम 4:00 से 16 फरवरी सोमवार शाम 4:00 बजे तक जारी रहेगी। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंदिर प्रशासन और यूनियन के तालमेल से यह निर्णय लिया गया है कि शिवरात्रि के दिन आपातकालीन सेवाओं और चिह्नित ऑटो रिक्शा के अलावा किसी भी प्रकार के निजी या अन्य व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही इस मार्ग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

यूनियन के सदस्य इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए तत्पर हैं। वहीं जटोली मंदिर समिति ने इस सराहनीय पहल के लिए यूनियन प्रधान सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें