फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार खरीद-फरोख्त के नाम पर साढ़े आठ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कार की खरीद-फरोख्त के नाम पर 8.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। नालागढ़ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एडवांस कार स्टूडियो के निदेशक दीपक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर चार नालागढ़ निवासी लोकेंद्र पाल सिंह ने शिकायत में बताया कि एडवांस कार स्टूडियो के निदेशक दीपक के साथ कार की खरीद-फरोख्त को लेकर लेन-देन हुआ। आरोप है कि आरोपी ने कार के सौदे के नाम पर उनसे 8 लाख 50 हजार रुपये की राशि ले ली, लेकिन न तो कार दी और न ही पैसे लौटाए। उधर, एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि नालागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें