संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस के विशेष सेल ने कुछ दिन पहले बद्दी के विल्लांवली कैलाश विहार रोड के पास 922 ग्राम अफीम बरामद की थी। वहीं इसी मामले में पुलिस ने नशा तस्कर व तीसरे आरोपी बद्दी निवासी हरविंदर सिंह को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। इसी की निशानदेही पर अब पुलिस ने चौथे आरोपी यूपी से जिला संभल निवासी सचिन को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मुख्य सरगरना को पकड़ा जा सके। उधर, एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि नशे के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है।