फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने एक दर्जन परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडलाधिकारी के नेतृत्व में स्कूलों में नकल रोकने के लिए बनाई गई फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने नालागढ़ क्षेत्र में चार नकलची पकड़े। टीम में डीएस पोसवाल, सुदेश कुमार, गुरमेल सिंह व परवन कुमार शामिल रहे। सोमवार को 10वीं कक्षा का गणित का पेपर था। टीम ने एक दर्जन परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। एक स्कूल में चार बच्चों को नकल करते हुए पकड़ा गया। टीम ने इन चारों विद्यार्थियों के केस बनाकर शिक्षा बोर्ड को भेज दिए हैं। एसडीएम राज कुमार ने कहा कि नकल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। उनके नेतृत्व में गठित टीम सभी स्कूलों में औचक निरीक्षण कर रही है और किसी भी बच्चों को नकल मारने की इजाजत नहीं है।