अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटलू में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोगों की
- फोटो : 1
विधायक संजय अवस्थी ने रखी विकास कार्यों के नींव
समाना गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का किया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से आम जन का जीवन सरल बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। संजय अवस्थी शनिवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटलू में विभिन्न 2 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने समाना गांव स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुखद भविष्य की कामना की। अवस्थी ने क्षेत्र की कोटलू पंचायत के सेरा में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला सेरा-कनोह एंबुलेंस मार्ग, 1.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सेरा से कायरटु-नेवाडी संपर्क मार्ग और ग्राम पंचायत कोटलू में समाना पाज्जा से कलडवार तक लगभग 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले एंबुलेंस मार्ग की आधारशिला रखी। संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विस क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए सभी को एकजुटता से निरंतर कार्य करना होगा। कहा कि अर्की क्षेत्र के विकास के लिए किए गए निरंतर प्रयासों के कारण ही खनन निधि से प्रथम वर्ष में 25 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। यह राशि अर्की क्षेत्र में विकास को नए आयाम प्रदान कर रही है। कहा कि ग्राम पंचायत कोटलू में विभिन्न विकास कार्यों के लिए गत तीन वर्षों में लगभग 1.57 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। संजय अवस्थी ने समाना गांव में महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, समाना में मोक्षधाम के निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, मैदान निर्माण के लिए 1 लाख रुपये की राशि और संपर्क मार्ग समाना से मंदिर के लिए प्राकलन के अनुसार व पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए उचित धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 2,100 रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। कोटलू पंचायत की पूर्व प्रधान नर्वदा शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अवस्थी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर दी सोलन जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के चेयरमैन सुरेंद्र ठाकुर, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, ग्राम पंचायत कोटलू के पूर्व प्रधान संतराम ठाकुर, डीएसपी दाडलाघाट नवीन झालटा, विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, लोनिवि के सहायक अभियंता बीआर कश्यप, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम लाल सहित महिला मंडल प्रधान समाना अंजू ठाकुर आदि मौजूद रहीं।
अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटलू में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोगों की - फोटो : 1
अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटलू में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोगों की - फोटो : 1