फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डेढ़ साल बाद सनवारा में फोरलेन की दूसरी लेन भी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2023 में बारिश के दौरान धंस गई थी एक लेनवन-वे से दोनों ओर वाहनों की हो रही थी आवाजाही
विज्ञापन

कंपनी ने मरम्मत कार्य किया पूरा, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला फोरलेन पर सनवारा में डेढ़ साल बाद दूसरी लेन भी बहाल हो गई। अब वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हो गई है। सनवारा में 2023 में बारिश के कारण एक लेन धंस गई थी। इसके चलते वाहनों की आवाजाही एक लेन से हो रही थी। इस कारण यहां पर वाहनों की टक्कर के मामले भी बढ़ गए थे।। एक लेन बंद रहने से ढाबा संचालकों को भी नुकसान हो रहा था। अब कंपनी की ओर से दोनों लेन से आवाजाही शुरू कर दी गई है। बारिश के कारण सनवारा में सड़क धंस गई थी। काफी समय तक यहां पर कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके बाद पुन: टेंडर लगाए गए और कंपनी ने काम शुरू किया। इसी स्थान पर भूमि धंसने के कारण चार भवनों को भी नुकसान पहुंचा था। अब निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया और सड़क पर डंगा भी लगाया गया है। अब यहां पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज ने बताया कि सनवारा में बंद लेन से आवाजाही शुरू कर दी गई है। मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें