फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मढोड़ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए तीन लाख की राशि की जारी

Thu, 04 Jul 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से मांगू में मंदिर निर्माण के लिए चेक भेंट करती हुई। संवाद
विज्ञापन
ग्राम विकास समिति मांगू की बैठक में लिए गए कई निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से वीरवार को ग्राम विकास समिति मांगू की एक बैठक हुई। यह बैठक मुख्य निर्माण अधिकारी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मढोड़ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मुकेश सक्सेना ने अंबुजा सीमेंट लिमिटेड की ओर से तीन लाख की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की। बैठक में क्षेत्र से आए हुए सामाजिक और ग्रामीण प्रतिनिधियों का आह्वान किया गया कि वे प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण विकासोन्मुखी योजनाओं को कार्यांवित करने के लिए सुझाव दें और अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित करें। साथ ही सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और पुनर्जीवित करके वर्तमान परिदृश्य में समुदाय को जोड़ने की महत्ता पर बल दिया गया। इस मौके पर बैठक में बलदेव वर्मा, जगत राम, कुलदीप, कमल कुमार, यशवंत, मेहर सिंह वर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें