फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश, किए दो चालान

Thu, 05 Sep 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों में सफाई न होने पर विभाग हुआ सख्त
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान विभाग ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों में दबिश देकर सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दबिश दी। इस दौरान विभागीय टीम ने दो दुकानदारों के चालान भी किए हैं। चालान आगामी दिनों में विभागीय कार्रवाई के दौरान भुगतान किए जाएंगे। वहीं, दोनों दुकानों को विभाग ने नोटिस देकर लाइसेंस पेश करने के लिए कहा है। सात दिन के भीतर दुकानदारों को विभागाध्यक्ष के पास लाइसेंस प्रस्तुत करना होगा। यदि दुकानदार लाइसेंस भी पेश नहीं करते है तो विभाग आगामी कार्रवाई करते हुए मामले को अतिरिक्त उपायुक्त कोर्ट में लगाएगा।
बद्दी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान दो दुकानें ऐसी पाई गई जहां पर स्वच्छता की कमी थी। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य से दुकानदार खिलवाड़ कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई न होने का कारण भी पूछा गया। साफ-सफाई करने के लिए भी दुकानदारों को हिदायत दी गई।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिलेभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकानों में साफ-सफाई और लाइसेंस की जांच कर रही हैं। अगर किसी दुकान या ढाबा मालिक के पास साफ-सफाई की कमी पाई जाती है। इसी के साथ लाइसेंस भी नहीं बनाया है तो विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
खाद्य पदार्थों की दुकानों में साफ-सफाई होना जरूरी है। इसी के साथ लाइसेंस होना भी जरूरी है। अगर कोई कमी पाई जाती है तो विभाग कार्रवाई करेगा। बद्दी में भी दो चालान साफ-सफाई न होने पर काटे गए हैं।
-अरूण चौहान
सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें