फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मैदानी इलाकों में कोहरे का सितम, कसौली 90 तो चायल के होटल 70 फीसदी पैक

विज्ञापन
कसौली की एतिहासिक मार्केट में पर्यटकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पर्यटकों ने धूप के साथ ठंडी हवाओं का उठाया लुत्फ, खूब की खरीदारी
विज्ञापन


कसौली मार्ग पर भी बढ़ी वाहनों की आवाजाही, लगता रहा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। बाहरी राज्यों में छाए घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों को गुलजार कर दिया है। इस वीकेंड पर सोलन जिला के कसौली और चायल में पर्यटकों की भारी आमद दर्ज की गई। कोहरे से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने पहाड़ों का रुख किया, जिससे कसौली में होटलों की ऑक्युपेंसी 90 फीसदी और चायल में 70 फीसदी तक पहुंच गई। आलम यह रहा कि कालका-शिमला हाईवे से लेकर कसौली मार्ग पर रविवार को वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रविवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ने से धर्मपुर-कसौली मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया। विशेष रूप से गढ़खल के समीप दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहा, जिससे स्थानीय लोगों और सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कसौली पहुंचे सैलानियों ने दिन में चटक धूप और शाम ढलते ही सर्द हवाओं का आनंद लिया। माल रोड, तिब्बती मार्केट और हेरिटेज मार्केट में पर्यटकों ने पहाड़ी व्यंजनों के साथ गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की।
चर्च परिसर और मंकी प्वाइंट बने मुख्य आकर्षण
कसौली के ऐतिहासिक चर्च, गिल्बर्ट ट्रेल और मंकी प्वाइंट पर्यटकों से भरे नजर आए। वहीं, चायल में भी शनिवार रात से ही रौनक बढ़ गई थी। सैलानियों ने काली का टिब्बा, सिद्ध बाबा मंदिर, पैलेस होटल और स्टोन मंदिर जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। चायल के कुछ प्रमुख होटलों में तो वीकेंड पर 100 फीसदी बुकिंग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मैदानी इलाकों में कोहरा अधिक होने के कारण पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। इस वीकेंड पर कारोबार अच्छा रहा है। यदि आने वाले दिनों में बारिश या बर्फबारी होती है, तो पर्यटकों की संख्या में और अधिक उछाल आने की उम्मीद है।
-देवेंद्र वर्मा, अध्यक्ष, चायल होटल,एसोसिएशन

कसौली की एतिहासिक मार्केट में पर्यटकों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें