फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धुंध के आगोश में बीबीएन में, सूखी ठंड ने बढ़ाई कामगारों और किसानों की मुसीबत

विज्ञापन
बद्दी - बरोटीवाला  के ऊपर सुबह व शाम छा रही कोहरे की चादर- संवाद।
विज्ञापन
सुबह व शाम ठंड बढ़ने से सर्दी व जुकाम को बढ़ने लगे रोगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)।औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) इन दिनों धुंध और कड़ाके की सूखी ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि सुबह और शाम के समय पूरा क्षेत्र धुंध की सफेद चादर में लिपट जाता है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जहां पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही खिली धूप राहत दे रही है, वहीं मैदानी औद्योगिक बेल्ट में सूरज के दर्शन सुबह 10 बजे के बाद ही हो पा रहे हैं। धुंध का सबसे ज्यादा असर उद्योगों में काम करने वाले कामगारों पर पड़ रहा है। सुबह ड्यूटी जाते समय और शाम को 6 बजे के बाद वापस लौटते वक्त कामगारों को घनी धुंध और ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और कामगारों का कहना है कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण सूखी ठंड जानलेवा साबित हो रही है, जिससे सांस लेने में दिक्कत और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सूखी ठंड और प्रदूषण मिश्रित धुंध के कारण क्षेत्र में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बद्दी अस्पताल के बीएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 200 से 250 की ओपीडी हो रही है, जिसमें से करीब 40 से 50 मरीज केवल सर्दी, जुकाम और खांसी के पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खुद को ढककर रखें और गर्म कपड़ों का निरंतर प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें