कुनिहार में आवाजाही कर रहे वाहनों की हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। आदर्श आचार संहिता व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लाइंग स्क्वाॅयड की टीमें सक्रिय हो गई हैं। टीमें कुनिहार क्षेत्र में हर आने जाने वाले वाहनों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नजर रख रही हैं।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में गठित फ्लाइंग स्क्वाॅयड की टीम भी पूरी सक्रियता से काम में जुटी हुई है और हर संदिग्ध पर नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में शनिवार को टीम विधानसभा क्षेत्र अर्की के कुनिहार पहुंची व हर आने-जाने वाले वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की गई।
टीम अधिकारी डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि अर्की विधान सभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन न हो किसी भी तरह का गैर कानूनी सामान, शराब, पैसा या अन्य सामग्री न बांटी जाए । इस लिए सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया की मतदान बिना लालच, डर व निष्पक्ष रूप से हो इस पर पूरी टीम कार्य कर रही है।