फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आचार संहिता की अनुपालना के लिए उड़नदस्ते गठित

Fri, 19 Apr 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
निर्वाचन कक्ष के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते उपायुक्त मनमोहन शर्मा। संवाद
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित जीपीएस निगरानी के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। यह कक्ष आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए गठित उड़न दस्तों की निगरानी का कार्य करता है।

मनमोहन शर्मा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन जिला में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। जिले में स्थित सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में तीन-तीन उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। यह उड़न स्ते आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन व उसके समरूप शिकायत की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी का वितरण, अवैध शराब के वितरण एवं अन्य कोई भी संदेहास्पद वस्तुएं जिनसे मतदाताओं को प्रभावित करने की संभावना हो, उसकी निगरानी एवं उस पर त्वरित कार्रवाई के लिए गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह व पुलिस अधीक्षक बद्दी इल्मा अफरोज़, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें