फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फोरलेन निर्माण से उड़ रही धूल, दुकानदार परेशान

Wed, 28 Feb 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल चलने वालों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई,
दुकानों में पड़ा सामान भी होने लगा खराब, नहीं सुन रही कंपनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राष्ट्रीय राजमार्ग पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ में फोरलेन का निर्माण परेशानी का सबब बनता जा रहा है। आलम यह है कि निर्माण कार्य से सड़क पर धूल अधिक हो गई है। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी हो है। पैदल चलने वालों को जहां परेशानी हो रही है वहीं दुकानदारों का धूल से सामान भी खराब हो रहा है। इसके लेकर निर्माण कर रही कंपनी को पानी का छिड़काव के बारे में दुकानदारों ने आग्रह किया है। लेकिन अभी तक इसमें कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

गौर रहे कि पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कंपनी ने मार्ग को पूरी तरह से खोद कर दिया है। बद्दी लाइट चौक क्षेत्र में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर मार्ग कच्चा होने से वाहन चलने से धूल उड़ रही है। इससे यहां के दुकानदार व पैदल चलने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यहां के पंकज शर्मा, प्रदीप कुमार, कमल वेद, रणेश राणा ने कहा कि फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान लगातार धूल उड़ रही है। जिससे दुकानों पर रखा सामान खराब होने लगा है। पैदल चलने वाले राहगीर नाक ढंक कर निकल रहे हैं। बद्दी के लोग वर्तमान में गंतव्य की ओर जाने के लिए सनसिटी स्थित नए बस अड्डे की ओर जाते हैं। लेकिन वहां तक पहुंचते हुए उनके कपड़े धूल गंदे हो जाते हैं। लोगों ने निर्माण कंपनी से पानी का छिड़काव करने की मांग की है। उधर, निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट प्रभारी असलम खान ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। यहां पर पानी के छिड़काव के लिए टैंकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें