फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जोहड़ताल गुरुद्वारा में झंडा चढ़ाने की रस्म की अदा

विज्ञापन
दून के भावगुड़ी पंचायत के जोहड़ ताल में झंडा की रस्म अदा करते हुए स्थानीय लोग- संवाद।
विज्ञापन
गुरु की चौकी और शबद-कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। दून के भावगुड़ी के जोहड़ताल में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल परिसर में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। इस मौके पर गुरु की चौकी, शबद-कीर्तन व दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया। यह स्थल पट्टा महलोग से तीन व पट्टा बनलगी मार्ग पर शंगेला से एक किलोमीटर की दूरी पर गांव में है। स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुनील कुमार, ज्ञान चंद, मंजू शर्मा सहित अन्य सेवादारों ने बताया कि रविवार सुबह 11:00 बजे झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। गुरु की चौकी लगाई गई। इस मौके पर रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर गुरुद्वारा में आई संगत को निहाल किया। दोपहर बाद गुरु का लंगर वितरित किया गया। कमेटी के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि हरिपुर साहिब की कृपा से यहां वर्षों पूर्व गुरु की मंजी विराजमान है व हर वर्ष यहां भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के अलावा बाहरी राज्य की संगत भी शीश नवाने आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें