फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीएचसी धर्मपुर में चिकित्सकों के पांच पद खाली, पीएचसी से प्रतिनियुक्ति पर बुलाए जा रहे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
16 पंचायतों के लोगों को नहीं मिल रही सुविधा, विशेषज्ञ न होने से उपचार के लिए जाना पड़ रहा चंडीगढ़
विज्ञापन

सुरेंद्र ठाकुर
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर स्थित अतिसंवेदनशील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धर्मपुर खुद स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। यहां चिकित्सकों के सात स्वीकृत पदों में से पांच खाली चल रहे हैं, जिससे न केवल धर्मपुर विकास खंड की 16 पंचायतों के लोग बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के घायल मरीज भी उचित उपचार से वंचित हो रहे हैं।अस्पताल में सात चिकित्सकों के पद स्वीकृत किए हैं। इसमें से दो पदों पर ही चिकित्सक तैनात है जबकि पांच पद खाली चले हुए हैं। आपातकालीन कक्ष को चलाने के लिए भी आसपास के पीएचसी से चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया जाता है। पीएचसी से चिकित्सक को बुलाने के बाद अगले दिन वहां भी अन्य स्टाफ को ही कार्य करना पड़ता है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भी खल रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से मरीजों को चंडीगढ़ या सोलन जाना पड़ता है। इसके लिए मरीजों को करीब 15 से 55 किलोमीटर का सफर तय कर उपचार मिलता है। अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में भी कमी खल रही है। एक नर्स को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे अस्पताल में भेजा गया है। इससे सीधे तौर पर खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। गौर रहे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच के किनारे स्थापित है। इस कारण ये अस्पताल अतिसंवेदनशील श्रेणी में आता है। जाबली से कुमारहट्टी तक सड़क पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को सबसे पहले यही लाया जाता है।

चार एंबुलेंस पर चलाने वाला कोई नहीं
अस्पताल के पास अपनी चार एंबुलेंस है, लेकिन इन्हें चलाने के लिए एक भी चालक नहीं हैं। रोगी कल्याण समिति के सदस्य सुलेश बंसल ने बताया कि रोगी कल्याण समिति की बैठक में इन सभी मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श किया जाएगा। अस्पताल के नए भवन को बनाने में धन की कमी को पूरा करने के लिए पुराने सीएचसी के भवन का मुआवजा राशि लगभग चार करोड़ की राशि को सरकार लेने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पड़े पद को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को बता दिया है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में चिकित्सकाें के पद पर तैनाती हो जाएगी। इसके अलावा भी स्टाफ की कमी पूरी होगी।
-डॉ. परमिंदर सिंह
खंड चिकित्सा अधिकारी, धर्मपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें