फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पांच मंत्रियों, विधायकों को सौंपा निगम चुनाव का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने कमेटियां की गठित, शांडिल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव संचालन के लिए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में पांच मंत्रियों सहित कई विधायकों को शामिल किया गया है। कमेटी चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों की निगरानी करेगी। इसमें चुनावी घोषणापत्र तैयार करना, वार्ड स्तर पर प्रचार अभियान चलाना और अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख शामिल रहेगी।
कमेटी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, विनोद सुल्तानपुरी, मोहन लाल ब्राक्टा, हरदीप सिंह बावा, राम कुमार चौधरी, अजय सोलंकी, हरीश जनारथा और करनेश जंग को भी चुनाव प्रचार की कमान दी गई है। कांग्रेस ने बताया कि निगमों और बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी चुनाव प्रचार अभियान में भाग लेंगे।
विज्ञापन

चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में अलग समिति गठित की गई है। इस समिति में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें