फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पाट्टी-कोलिया योजना से पांच दिन नहीं हुई पानी की सप्लाई

Sun, 28 Apr 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों जल गया था ट्रांसफार्मर, ठीक होने पर भी सप्लाई बहाल नहीं
विज्ञापन

ग्रामीणों को सप्लाई मिलने में आ रही अधिक परेशानी
400 रुपये में 1000 लीटर पानी खरीदने पर मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत बसाल में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों को पिछले पांच दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिली है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सप्लाई न आने के कारण लोगों को 400 रुपये में 1000 लीटर खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों पाट्टी-कोलिया उठाऊ पेयजल योजना में लगा बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को जल शक्ति विभाग को भी बताया। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। वहीं अब लोगों को सोमवार को पेयजल सप्लाई आवंटित करने का दावा विभागीय कर्मी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बसाल, देवली की सेर, खीरी और पाट्टी-कोलिया में करीब 5000 से 6000 की आबादी है। ग्रामीण आबादी को उठाऊ पेयजल योजना से सप्लाई दी जाती है। लेकिन लोगों को इन दिनों परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को पीने तक का पानी नहीं नसीब हो रहा है। ग्रामीणों को सप्लाई न मिलने से प्राकृतिक स्रोतों पर भी निर्भर होना पड़ रहा है। वहीं गर्मी लगातार बढ़ने के कारण अब प्राकृतिक स्रोतों में भी पानी कम होता जा रहा है। वहीं हैरत की बात यह है कि ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद भी योजना से सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने गुहार लगाई है कि जल्द पानी की सप्लाई को सुचारु किया जाए ताकि लोगों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर ठीक करने के बाद भी सप्लाई शुरू नहीं की जा रही है। इस कारण लोगों को मजबूरी में पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
टांसफार्म के ठीक होने के बाद सप्लाई सुचारु करने के लिए कर्मचारियों को कहा है। अगर फिर भी पानी नहीं आ रहा है तो संबंधित कर्मचारी से जवाब लिया जाएगा।
-ई. आशीष राणा
अधिषासी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडल धर्मपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें