फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चोरी के तीन मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने पांचों को भेजा पुलिस रिमांड पर, सीसीटीवी से पकड़े आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। तीनों मामलों में चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
पहला मामला बरोटीवाला के बुरांवाला स्थित औद्योगिक इकाई से एसी की तांबे की तार चोरी का है। इस मामले में बिहार निवासी सुनील कुमार को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इस मामले में 5,000 रुपये की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला नालागढ़ क्षेत्र में दिनदहाड़े ट्रक की बैटरी चोरी का है। पुलिस ने इस मामले में नालागढ़ निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई बैटरी की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

तीसरा मामला बद्दी में एक मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी का है। पुलिस थाना बद्दी और सीसीटीवी शाखा की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांगड़ा जिले के फतेहपुर निवासी साहिल बाम्बर और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी हुए आभूषण और नकदी की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें