फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अमरनाथ यात्रा के 26वें विशाल भंडारे के लिए बद्दी से पहला जत्था रवाना

विज्ञापन
बद्दी से अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल के दोमेल में लगने वाले 26वें विशाल भंडारे के लिए ट्रकों
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल द्वारा पवित्र अमरनाथ यात्रा के 26वें विशाल भंडारे के लिए पहला जत्था रवाना हो गया है। शनिवार को तीन ट्रकों में शेड और अन्य आवश्यक सामग्री बालटाल मार्ग पर दोमेल के लिए भेजी गई। यह भंडारा 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के साथ ही श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आरंभ होगा। संस्था के पदाधिकारियों और सेवादारों की मौजूदगी में नैना कंटेनर ग्रुप के निदेशक मुदित खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया। रवाना होने से पूर्व बाबा बालकनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष रामलोक चौधरी ने बताया कि शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल हिमाचल प्रदेश की एकमात्र संस्था है। यह संस्था प्रत्येक वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल के दोमेल में विशाल भंडारा संचालित करती है। इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के साथ ही भंडारा भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आरंभ कर दिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें