फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबाघाट कुष्ठ रोगी अस्पताल की रसोई में लगी आग, बाल -बाल बचे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सोलन के चंबाघाट में कुष्ठ रोगियों के लिए बनाए गए अस्पताल के रसोई घर में अचानक आग लग गई। जिससे रसोई घर में रखे सामान सहित रेगुलेटर, बिजली की वायरिंग जल गई। जिससे 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया। आग रसोई घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर के लीक होने के कारण लगी है, जिसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पाया। बता दें कि रसोई घर में पांच छोटे व तीन बड़े सिलिंडर पड़े हुए थे। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गई। यदि थोड़ी देर और हो जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। यह अस्पताल लकड़ी से बना है। जो 20 बिस्तरों का है। जिस समय आग लगी तो अस्पताल में 13 मरीज थे। अस्पताल काफी पुराना और लकड़ी का बना हुआ है। यदि समय रहते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू न पाते तो सिलिंडर में ब्लास्ट हो सकता था। अग्निशमन विभाग से फायर ऑफिसर राजा राम बागटा ने बताया कि चंबाघाट स्थित कुष्ठ रोगी अस्पताल के रसोईघर में अचानक से आग लग गई। जिसमें रसोईघर में रखा सामान सहित रेगुलेटर, बिजली की वायरिंग को क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया। बताया कि इससे 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें