कालका और पंचकुला के फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबूसंवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला के साथ लगते हरियाणा राज्य के मंड़ावाला में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का कबाड़ जल गया। आग से साथ लगती दुकानों और घरों को खतरा हो गया था। कालका और पचंकुला से फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाया।
मंड़ावाला बस स्टैंड के साथ लगते स्वान के कबाड़ के गोदाम में दोपहर बाद 3:00 बजे अचानक आग लग गई। कबाड़ के मालिक ने बद्दी के दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बद्दी, पंचकुला और कालका से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। बद्दी के कमांडेंट ने अपना फायर टेंडर वापस बुला लिया। बद्दी के दमकल विभाग के कमांडेंट संतोष कुमार ने बताया कि मामला हरियाणा का था और वहां पर दूसरे फायर टेंडर पहुंच गए थे इसलिए अपना टेंडर वापस बुला लिया। आग पर काबू पा लिया गया है। आग से लाखों रुपये का नुकसान आंका गया है।