फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बंद मकान में आग लगने से घरेलू सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
धुआं देखकर पड़ोसियों ने दमकल विभाग को दी सूचना
विज्ञापन

गेट तोड़कर आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड आठ स्थित हाउसिंग बोर्ड फेस-दो में मकान नंबर 473 के बंद कमरे में बुधवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। मकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग बद्दी को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम अग्निशमन वाहन सहित मौके पर पहुंची, लेकिन मकान बंद होने के कारण कर्मचारियों ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। डबल बेड, पंखा, कूलर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। रिहायशी कॉलोनी में मकान एक-दूसरे के बिल्कुल साथ बने होने के कारण आग आसपास के घरों तक फैलने का खतरा था, लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उधर, फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर बद्दी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें