फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साई व रामशहर के जंगलों में लगी आग, 50 हेक्टेयर क्षेत्र जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। रामशहर व साई के जंगल में आग लगने से 50 हेक्टेयर जंगल जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया। रामशहर के जंगल पिछले दो दिनों से जल रहे हैं। यहां पर 30 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल कर राख हो गया है। रामशहर के आरओ प्रेम पटियाल ने बताया कि वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुबह तड़के ढाई बजे आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग जल्दी हुई बीड़ी सिगरेट भी जंगल में फेंक देते हैं जो बाद में आग का कारण बन जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई आग लगाते हुए देखा जाए तो उसकी सूचना वन विभाग को दें विभाग सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखेगा। वहीं बद्दी का साई का जंगल शुक्रवार से जल रहा है। यहां पर अभी तक 15 से 20 हेक्टेयर में आग फैल चुकी है। आरओ करतार सिंह नेगी ने बताया कि आग लगने का कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। आग को काबू पाने के लिए फायर लाइन बनाई गई है। उन्हें उम्मीद है कि रात तक आग पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सील सुनानी गांव के समीप जंगल में आग लगने से दो साल पहले बेघर हुए लोगों के मकानों तक आग पहुंच गई थी। जिसे देखते हुए बद्दी से दमकल विभाग की टीम मंगवाई गई और आग पर काबू पाया गया। वन विभाग व दमकल विभाग ने सील गांव के भुला राम व महेंद्र के अस्थायी मकान सुरक्षित बचा लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें