फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-साई मार्ग पर पार्किंग में खड़े ट्रक में भड़की आग

विज्ञापन
बद्दी साईं मार्ग पर ट्रक में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर लपटों पर पाया काबू, लाखों का नुकसान होने से बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला के साई मार्ग पर विशाल मेगा मार्ट के समीप एक बंद बॉडी ट्रॉले (ट्रक) में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने से बच गया क्योंकि दमकल विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार वर्धमान ग्रुप का कच्चा माल लेकर आया एक ट्रक पार्किंग में खड़ा था। इसी दौरान लोगों ने ट्रक से धुआं निकलता देखा और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और वर्धमान कंपनी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने के साथ-साथ ट्रक में भरे कच्चे माल को बाहर निकालना शुरू किया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने के कारण आग ज्यादा नहीं भड़क सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें