फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खेड़ा में खड़े टैंकर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
खेड़ा में खड़े टैंकर में आग आग।  संवाद
विज्ञापन
केबिन व इंजन जला, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू
विज्ञापन

टैंकर खाली होने के चलते बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल के डिपो के सामने खाली प्लाट में खड़े एक टैंकर में आग लग गई। आग से टैंकर का केबिन और इंजन जल गया है। इसमें करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रविवार मध्य रात्रि खेड़ा के एक खाली मैदान में खड़े तेल के टैंक में अचानक आग लग गई। इस टैंकर के साथ तेल लेने आए कई टैंकर खड़े थे। टैंकर में आग लगते देख बाकी चालकों ने अपने टैंकरों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया। नालागढ़ के फायर ऑफिसर जयपाल ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर में लगी आग को बुझाया गया। इस बीच टैंकर का केबिन व इंजन जल गया था। अगले टायरों ने भी आग पकड़ ली थी। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर आधा घंटे में काबू पाया। उन्होंने बताया कि यह टैंकर खाली था, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया है। नालागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें