फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जेबीटी मार्ग पर निजी फ्लैट में भड़की आग

विज्ञापन
सोलन के जेबीटी रोड पर फ्लैट में लगी आग के दौरान उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय लोगों अग्निशमन विभाग को दी आग की सूचना
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन। शहर के व्यस्त जेबीटी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक निजी फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी, फ्लैट के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। स्थानीय निवासियों ने फ्लैट की खिड़कियों से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, जिसके तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के सहयोग और विभाग की तत्परता से आग को पड़ोस के अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया गया। आगजनी के समय घर में किसी के न होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि इस घटना में घर के भीतर रखा कीमती सामान, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए हैं। विभाग ने आग से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोलन के जेबीटी रोड पर फ्लैट में लगी आग के दौरान उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें