फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के लिए दमकल महकमा अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। दशहरा और दीवाली के दौरान जिला भर में आग की घटनाओं को रोकने के लिए दमकल विभाग तैयार हो गया है। विभाग ने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। बहुत जरूरीया बीमारी के दौरान ही जवानों को छुट्टी दी जा सकेगी। इस सीजन में दमकल विभाग अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाएगा। होमगार्ड जवान विभाग से तैनात कर दिए जाएंगे। इसके लिए आला अधिकारियों को डिमांड भेजी जाएगी। विभाग ने शहर के मुख्य स्थानों पर लगे हाइड्रेंट को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं दमकल कर्मियों ने आग से संबंधित सभी उपकरणों को दुरुस्त कर उसे आग से लड़ने के लिए तैयार कर दिया है।
विज्ञापन

33 कर्मियों-अधिकारियों, चार गाड़ियों और एक बाइक पर जिम्मा
सोलन दमकल विभाग के कार्यालय में 33 कर्मचारियों सहित अन्य अधिकारियों का स्टाफ है। इसमें नौ होमगार्ड भी शामिल हैं। विभाग ने दीवाली के दौरान अतिरिक्त होमगार्डों की तैनाती के लिए डिमांड आला अधिकारियों को भेजी है। दमकल विभाग सोलन के पास चार फायर गाड़ियां और एक बाइक है। दो फायर गाड़ियां साढ़े चार हजार लीटर की जबकि एक गाड़ी 2500 लीटर और एक जीप 300 लीटर पानी सहित अन्य आग बुझाने वाले यंत्र है। तंग गलियों में जाने के लिए दमकल विभाग के पास एक बाइक भी है जिसमें आग बुझाने के लिए फोम भरी गई है।
आग से निपटने की तैयारियां पूरी
फायर स्टेशन सोलन के प्रभारी राजा राम ने बताया कि दमकल विभाग ने वाहनों का रखरखाव सही कर दिया है। फायर हाइड्रेंटों की जांच कर ली गई है। खराब हाइड्रेंटों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा है। अतिरिक्त स्टाफ की मांग आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। दमकल विभाग में कार्यरत जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें