नंदपुर गांव स्थित बीटा ड्रग कंपनी में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद
आग से इंजेक्शन प्रोडक्शन एरिया में हुआ नुकसान,दस लाख की संपत्ति राख
आग लगने के कारणों का नहीं चल सका कोई पता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मानपुरा के नंदपुर गांव स्थित एक दवा कंपनी में बुधवार देर शाम लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। जिस समय आग लगी उस दौरान कंपनी में तीन दर्जन कामगार कंपनी के अंदर थे। आग लगने के सूचना मिलते ही कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन एक कामगार दम घुटने से बेहोश हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। आग से दस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। नंदपुर गांव में स्थित बीटा ड्रग कंपनी में कैंसर के इंजेक्शन बनते है। इस कंपनी में देर शाम अचाकन इंजेक्शन प्रोडक्शन एरिया में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कंपनी ने अपना सुरक्षा कर्मी बुला कर हाइड्रेंट चालू कर दिए साथ ही फायर ब्रिगेड नालाढ़ को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही नालागढ़ से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के कार्य किया। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक आग से कंपनी का कच्चा माल, निर्माणाधीन टैंक, एलएएफ, पाइपिंग सिस्टम, पास बाक्स व इलेक्ट्रिकल पैनल जल कर राख हो गया। कंपनी के प्लांट हैंड भीम सिंह ने बताया कि अचानक इंजेक्शन प्रोडक्शन एरिया में धुआं उठा और आग लग गई। आग लगते ही कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ओमपाल सिंह
नंदपुर गांव स्थित बीटा ड्रग कंपनी में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद
नंदपुर गांव स्थित बीटा ड्रग कंपनी में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद