फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के सराजमाजरा में स्क्रैप के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
बद्दी के स्वराजमाजरा में स्क्रैप में लगी आग- संवाद।
विज्ञापन
बद्दी के सराजमाजरा में स्क्रैप के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

आग से गोदाम में कामगार को पांच झुगियां जली

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के स्वराज माजरा में एक कबाड़ी के स्क्रैप के गोदाम में लगी आग से साथ लगती दो कामगारों की पांच झुगियां भी जल गईं। आग से लाखों रुपये की सपंत्ति जल राख हो गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर गई और साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया। टीम ने 50 लाख की संपत्ति को बचा लिया। यह हादसा सुबह साढ़े 11 बजे हुआ। अचानक सराजमाजरा में कबाड़ का कार्य करने वाले बिहार के रहने वाले विश्वकर्मा के स्क्रैप के यार्ड में आग लग गई। जैसे ही आग लगी पहले तो स्वयं आग बुझाने का प्रयास हुआ, लेकिन जब आग तेजी से फैल गई तो दमकल विभाग को बुलाया गया। फायर ऑफिसर हेमराज के नेतृत्व में तीन फायर हाइड्रेंट मौके पर पहुंचे और पानी डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया। आग को भड़कता देख कर वर्धमान कंपनी से भी फायर टेंडर को बुलाया गया। इस स्क्रैप के साथ प्रवासी कामगार राकेश की तीन व अनिल कुमार के दो टीन के शेड थे। वे भी जल गए। इन शैडो में खाने पीने का सामान व कपड़े थे। फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि गोदाम के साथ ही 19 टीन के शेड व झुगियां बनी हुई थी। इसमें कामगार रहते थे और वहीं रात को सोते भी थे। दमकल विभाग ने 12 झुगियों को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये नुकसान आंका गया है। वहीं विभाग ने पचास लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया है। स्क्रैप यार्ड के साथ 25 कमरों को भवन था जिसे सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें