फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू के खडीन में बंद फैक्टरी में लगी आग, एक सिलिंडर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग परवाणू की टीम ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन

भवन में वायर, स्विच समेत गत्ते के डब्बे आए चपेट में
टॉप मंजिल पर रहते थे मजदूर, दूसरी मंजिल में लगी थी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ लगते खडीन में बंद फैक्टरी के दूसरे भवन में आग लग गई। आग लगने से भवन में रखा हुआ सिलिंडर भी फट गया। धुआं उठता देख तुरंत लोगों ने आग लगने की सूचना अग्रिशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम फायर टेंडर समेत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। घटना दोपहर करीब 1:00 बजे की है। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में सफलता मिली। गनीमत यह है कि आग लगने से जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि ये कंपनी काफी समय से बंद पड़ी है और इसमें टॉप मंजिल में कुछ मजदूर रहते हंैं। आग लगने के बाद वे भी तुरंत टॉप मंजिल से सुरक्षित स्थान पर आ गए। वहीं, दूसरी ओर फैक्टरी के बंद भवन में पुरानी मशीनें, गत्ते के बॉक्स, स्विच और वायर पड़ी हुई थी। जो आग की भेट चढ़ गई है। इसी के साथ चार सिलिंडर भी भवन के भीतर पड़े हुए थे। इसमें से एक सिलिंडर फट गया है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। हालांकि दमकल विभाग की टीम आग के नुकसान का आकलन कर रही है। उधर, लीड फायरमैन अरुण कुमार ने बताया कि 1:00 बजे खडीन गांव में स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत मौके का रुख किया। मौके पर पता चला कि ये फैक्टरी काफी समय से बंद पड़ी हुई थी। इसमें अचानक धुआं लोगों ने देखा। टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्य किया और आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग के कारण भवन के भीतर एक सिलिंडर भी फटा है। जानी नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें