फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sat, 26 Dec 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/परवाणु (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू के सेक्टर-2 स्थित इंटर टेक होम अप्लायंस फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जल कर राख हो गई है। वहीं धरातल मंजिल में काम कर रहे कामगार बाल-बाल बचे हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। रात के समय फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर कामगार मोल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इस बीच दो कामगार पहली मंजिल गए। वहां पर अचानक  कामगारों को पहली मंजिल से धुआं उठते दिखाई दिया। कामगारों ने शोर मचाया तथा फैक्ट्री के फायर उपकरणों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग को ज्यादा फैलते देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही परवाणू दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भड़की थी कि बद्दी, नालागढ़, सोलन, पिंजौर से दमकल विभाग की गाड़ियों को मंगवाना पड़ा। शनिवार सुबह सात बजे तक आग पर काबू पाया गया। समाचार लिखे जाने तक मलबे से धुआं उठ रहा था। उधर, परवाणु दमकल विभाग के फायर ऑफिसर बंसीलाल ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गई थीं। आग ज्यादा होने के कारण बद्दी, नालागढ़, सोलन, पिंजौर से भी मदद ली गई।
विज्ञापन


उन्होंने साथ लगती फैक्ट्रियों को आग से बचाया। वहीं कंपनी के प्रबंधक दिनेश शर्मा ने बताया कि आग लगने से कंपनी के किसी भी कामगार को कोई नुकसान नहीं हुआ।  करीब करीब चार करोड़ की संपत्ति के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं परवाणू डीएसपी प्रमोद चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस विभाग टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें