फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में कोरोना पॉजिटिव आए एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह व्यक्ति बिना जिला प्रशासन की अनुमति के क्षेत्र में चोर रास्ते से पहुंच गया था। इसके यात्रा इतिहास की जांच के बाद पुलिस ने यह खुलासा किया है। अब व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जांच में पाया गया कि बरोटीवाला के तहत हिलटॉप में झुग्गी-झोपड़ी के पास रेडिएंट कास्टिंग कंपनी में एक व्यक्ति बिना अनुमति बद्दी में आया और अपनी झुग्गी में रहना शुरू कर दिया। 15 जुलाई को इसका कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें वह संक्रमित पाया गया। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि यह व्यक्ति बिना अनुमति चोर रास्तों से हिमाचल में दाखिल हुआ। इतने दिन स्थानीय प्रशासन को बिना बताए झुग्गी में रहकर अपनी और अन्य लोगों की जान को खतरा में डाला। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें