फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 406 किलो फल-सब्जियां जब्त, अधिक दाम पर हो रही थी ब्रिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
17,500 रुपये लगाया जुर्माना, प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भी कार्रवाई
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने किया शहर की सब्जी दुकानों का औचक निरीक्षण
मूल्य सूची में भी लिखे थे अधिक दाम, लोगों ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में फल व सब्जी दुकानों में अधिक दाम वसूलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई की है। नौ सब्जी विक्रेताओं की 406 किलो फल व सब्जी जब्त की है। विभाग की ओर से 17,500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं, प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर भी विभागीय टीम ने एक दुकानदार का चालान किया है। विभाग ने 3,000 रुपये का मौके पर ही चालान काटा है। हिदायत दी है कि प्लास्टिक का प्रयोग न करे।
विभागीय टीम ने पुराने उपायुक्त चौक के पास फल व सब्जी की दुकानों का औचक निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद मालरोड, पुराने बस स्टैंड और चौक बाजार में कई दुकानों में मूल्य सूची और बिलों की जांच की गई। इस दौरान नौ दुकानदारों ने मूल्य सूची में कई गुणा अधिक दाम लिखे हुए थे। इसके बाद विभागीय टीम ने सामान को जब्त कर लिया। साथ ही मूल्य सूची की दुरुस्ती भी करवाई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि बाजार में फल व सब्जी के काफी अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। इसके बाद विभाग ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग की ओर से चेतावनी भी दी गई कि अगर वे फिर अधिक दाम में सब्जी व फल की बिक्री करते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर में विभाग की ओर से मूल्य सूची का फॉर्मेट दिया गया है। इसी के साथ विभाग की ओर से सभी दुकानदारों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इसके जरिए रोजाना सोलन सब्जी मंडी के दाम भी दुकानदारों को दिए जाते हैं। दुकानदार मूल्य सूची में दिए दामों में मार्जिन जोड़कर लोगों को सब्जी बच सकते हैं, लेकिन इसकी भी एक दर निर्धारित की है। अगर उससे ज्यादा दाम फल व सब्जी विक्रेता वसूलता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन



शहर के बाजार में सब्जी व फलों के अधिक दाम वसूलने वाले नौ विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई है। 406 किलोग्राम फल व सब्जी जब्त की गई है और 17,500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा एक दुकानदार पर प्लास्टिक का प्रयोग करने पर 3,000 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
-श्रवण कुमार हिमालयन, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें