फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिना मूल्य सूची, अधिक दाम वसूलने पर 11 दुकानदारों को 30 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 4.5 क्विंटल फल और सब्जियां खाद्य आपूर्ति विभाग ने कीं जब्त
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक टीम ने बाजार में दबिश देकर कसा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में बिना मूल्य सूची और अधिक दाम वसूलने पर 11 दुकानदारों पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कसा है। विभाग ने दुकानों से 4.5 क्विंटल फल और सब्जियां जब्त की हैं। इसी के साथ 30,980 रुपये जुर्माना भी वसूला है। विभाग को पिछले काफी समय से बाजार में अधिक दामों पर सब्जियां और फल बेचने की शिकायतें मिल रही थी। इसी के साथ बीते दिनों हुई शिकायत निवारण समिति की बैठक में भी मुद्दा काफी गूंजा था। इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने टीम का गठन किया। निरीक्षक के लिए टीम बनाई गई।
इसके बाद बुधवार को टीम ने चौक बाजार, अपर बाजार, कोटलानाला, मालरोड समेत अन्य जगहों पर सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर दबिश दी। कई दुकानों में सब्जी की रेट लिस्ट नहीं थी। ऐसे में टीम ने हिदायत दी कि वे लिस्ट लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही अधिक दाम में सब्जियां और फल न बेचने के लिए कहा गया। टीम ने कहा कि आगामी दिनों में फिर से बाजार का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान अगर कोई फिर नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि पिछले काफी दिनों से बाजार में सब्जियों के मंडी रेट से कई गुना दाम लोगों से वसूले जा रहे थे। इस पर लगाम लगाने के लिए टीम ने अब कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। उधर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण कुमार ने बताया कि बुधवार को 11 सब्जी की दुकानों पर शिकंजा कसा गया है। ये दुकानदार बिना रेट लिस्ट के सब्जी और फल बेच रहे थे। ऐसे में 30,980 रुपये के चालान काटे गए हैं। आगामी दिनों में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें