संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था ने हनुमान बड़ोग पंचायत के कोटला गांव के कैंसर पीड़ित केशर सिंह 5,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने बताया कि केशर सिंह एक गरीब परिवार से संबंध रखता है और पेशे से ड्राइवर है। वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रहा था, लेकिन कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित होने के कारण परिवार की आजीविका पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है।संस्था ने उनके परिवार को इलाज के लिए अन्य प्रकार की सहायता देने का भी आश्वासन दिया है। इस मौके पर पूर्व धुंदन जिला परिषद सदस्य डाॅ. ओम प्रकाश गौतम, प्रेस सचिव आसिफ चौधरी, संस्था के सदस्य कपिल देव और नरेश ठाकुर साथ मौजूद रहे।