फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जमीन को लेकर भूपनगर में दो गुटों में मारपीट

Sun, 24 Dec 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर एक गुट ने बद्दी थाने का किया घेराव
विज्ञापन


हवा में गोली चलाने का भी लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बद्दी के भूपनगर में जमीन को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। हवा में फायर करने की भी बात है। एक गुट आरोप है कि जिस जमीन पर कोर्ट

की स्टे लगी हुई थी उस पर दूसरा गुट मकान बना रहा था। जिसे रोकने गए लोगों पर हमला हुआ। हमला करने वाले गुट ने बाहरी राज्य से भी लोगों को बुलाया था। पुलिस ने क्राॅस रिपोर्ट करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से संतोष न मिलने पर एक गुट ने पुलिस थाने का घेराव भी किया।
विज्ञापन


भूपनगर के दिलशान ने बताया कि उसके ताया ने उसकी जमीन पर कुछ दिन पहले कब्जा करने की नियत से वहां पर मकान बनाने लगा जिस पर उन्होंने कोर्ट से स्टे ले लिया। कोर्ट ने उन्हेंं समन भी जारी कर दिए लेकिन शनिवार को अचानक उन्होंने विवादित जमीन पर मशीनें लगाकर नींव खोदनी शुरू कर दी। जब उसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी है। जिस पर दिलशान व उनके परिजन थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी मौके पर नहीं गया। वहीं इस बीच सलमान, अनवरी, सोना, रजिया, आशिक, संजु, समेत तीन दर्जन लोग आए और उन्होंने रफिकन, नजमा, सकिला, सुनिता, बगो, शेरा, सलमा व कांता के साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने हवा में फायर भी किया। पुलिस की कार्य प्रणाली से खफा दिलशान, नजमा, रफिकन समेत दर्जनों लोगों ने पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक कुमार के साथ बद्दी थाने का घेराव किया। जिस पर पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर मामले को शांत किया। वहीं दूसरी ओर से सलमान व उनके साथियों ने भी पुलिस में दूसरे पक्ष में मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। क्राॅस मामला दर्ज किया है। उन्होंने गोली चलने की मामले की भी पुष्टि की है। अभी इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें