फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में खराब पड़े पीएसए प्लांट की होगी मरम्मत

Mon, 20 Nov 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने 3.60 लाख रुपये के प्रस्ताव को दी मंजूरी
विज्ञापन

बिना सर्विस के प्लांट चलाने में आ रही थी अधिक दिक्कत
अब रोजाना 20 सिलिंडरों की खपत, दूसरे दिन नालागढ़ जा रही गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में खराब पड़े (प्रेशर स्वींग एडजोर्पशन) पीएसए प्लांट की मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से सरकार को लिखे गए प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। वहीं मंजूरी मिलने के बाद 3.60 लाख रुपये कंपनी को भी मरम्मत कार्य लिए जमा करवा दिया है। अब कंपनी इसकी मरम्मत के लिए कर्मचारियों को भेजेगी। इसके बाद मरीजों को ऑक्सीजन प्लांट का लाभ मिलने लगेगा। बताया जा रहा है कि पीएसए प्लांट सर्विस के अभाव में खराब हो गया था। इसके चलते इसे एहतियात के तौर पर बंद किया गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने कंपनी से मरम्मत कार्य के निविदा मांगी थी। इसके बाद सरकार को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया।
गौर रहे कि जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना काल के दौरान पीएसए प्लांट लगाया गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से इस प्लांट के जरिए 200 बिस्तरों को जोड़ा गया था। इससे कोरोना मरीजों को ही नहीं बल्कि श्वांस रोग समेत ऑक्सीजन की दिक्कत झेलने वाले रोगियों को भी सुविधा मिली थी। प्लांट को कर्मियों की ओर से 18 से 20 घंटे तक चलाया जा रहा था। जिससे अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत को भी पीएसए प्लांट ने कम कर दिया था। लेकिन कुछ दिनों पहले पीएसए प्लांट में हीट आनी शुरू हो गई और सर्विस करवाने का संकेत आने लग गया था। संकेत आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने प्लांट बंद कर दिया है। ऑक्सीजन प्लांट के बंद हो जाने के बाद से सिलिंडरों की खपत बढ़ गई। रोजाना करीब 20 सिलिंडरों की खपत बढ़ गई। दूसरे दिन खाली सिलिंडरों को भरवाने के लिए अस्पताल प्रशासन वाहन नालागढ़ के पीएसए प्लांट में भेज रहा है। लेकिन इसके ठीक होने के बाद सिलिंडरों की खपत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पीएसए प्लांट को ठीक करवाने के लिए 3.60 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही प्लांट ठीक हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा प्लांट के माध्यम से ही दी जाएगी। कंपनी से प्लांट ठीक करवाने के लिए पत्राचार पहले ही हो गया है।
-डॉ. एसएल वर्मा
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें