संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर। सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जद में आए व्यापारियों ने सोमवार को सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर अपना दुखड़ा सुनाया। करीब 14 दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि वे 70 वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं, लेकिन अब उन पर उजड़ने की तलवार लटक गई है। व्यापारियों ने मांग रखी कि यदि उन्हें दुकानों के पीछे स्थित रेलवे की भूमि लीज पर मिल जाए, तो वे पीछे शिफ्ट हो सकते हैं। इस पर सांसद ने उन्हें 29 जनवरी को दिल्ली बुलाया है, जहां वे इस विषय पर रेल मंत्री से बातचीत करेंगे।