फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिलने पर पिता-पुत्र की आत्महत्या का मुद्दा गूंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नौकरी न दिए जाने पर पिता-पुत्र की आत्महत्या का मामला फिर से जिला परिषद की बैठक में गूूंजा। अब परिवार का दूसरा बेटा भी नौकरी नहीं मिलने से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गया है। जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण ने सदन में उद्योग विभाग के अधिकारियों पर कार्य में कोताही बरतने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पहले पिता और बाद में बेटे को नौकरी देने का दावा किया था।
विज्ञापन

हालांकि पिता की आत्महत्या के बाद बेटे ने भी आत्महत्या कर ली। यहां तक कि अब दूसरे बेटे को नौकरी नहीं मिलने की शिकायत भी सीएम पोर्टल पर की गई है। इस पर कंपनी ने नौकरी देने को कहा लेकिन बाद में कंपनी ठेकेदार के माध्यम से स्कूल में नौकरी दिलवाने की बात कर रही है। उन्होंने विभाग से नौकरी नहीं देने की जांच करने का आह्वान किया।
इस पर एडीसी सोलन विवेक चंदेल ने विभाग के अधिकारी से जांच का ब्योरा मांगा। वहीं नालागढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं बनाए जाने का मुद्दा भी गहराया। इस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस बिना नंबर प्लेट के चालान काट रही है। रोजाना वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। सदन में जब तक नंबर प्लेट नहीं बने, तब तक चालान नहीं किए जाने की बात भी उठाई गई। इस पर एडीएम ने खुद जांच करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में दाड़लाघाट में सरकारी डिपो में मिलने वाले आटे में कीटनाशक की बदबू आने का मामला उठाया। सदस्य हरीकृष्ण ने कहा कि इससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आटे के सैंपल भरने की मांग रखी। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारियों सहित जिला परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें