फाइनल में हरियाणा के पपलोहा की टीम को आठ विकेट से दी मात
प्रतियोगिता में हिमाचल व बाहरी राज्यों की 32 टीमें ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नंदपुर पंचायत के डूमनवाला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पंजाब के फतेहपुर सयालवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के पपलोहा की टीम को आठ विकेट से हराया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में पपलोहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 86 रन बनाए, लेकिन फतेहपुर की टीम ने मात्र पांच ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फतेहपुर सयालवा के कर्ण को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि पपलोहा के लेफ्टी जट को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मिला। इस प्रतियोगिता में हिमाचल और अन्य राज्यों की 32 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। वाॅलीबाल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विधिचंद राणा ने बताया कि विजेता टीम को 41,000 रुपये और उपविजेता टीम को 25,000 रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब के प्रधान रोहित, कलर्स इंडिया के प्लांट हेड राधा गोबिंद मंत्री, पूर्व सहायक निदेशक देवव्रत यादव, निर्मल शम्मी और अन्य क्लब पदाधिकारी भी मौजूद रहे।