फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू टोल बैरियर पर फास्ट टैग लगेगा, जाम से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
परवणू टोल बेरियर पर पर्ची काटने के लिए खड़े वाहन, जिससे यहां जाम की समस्या बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
बाहरी राज्यों वाहनों की काटी जाती है पर्ची
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने फास्ट टैग लगाने की प्रक्रिया की शुरू
वीकेंड पर पर्ची काटने के चक्कर में लग रहा लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। प्रवेशद्वार परवाणू के टोल टैक्स बैरियर पर लंबे जाम से जल्द निजात मिलेगी। टोल की मैनुअल पर्ची काटने से यहां पर वीकेंड के दौरान दो किमी लंबा जाम लग रहा है। अब आबकारी विभाग की ओर से यहां पर फास्ट टैग की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही इसका कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद यहां पर वाहनों को खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।
इस समय मैनुअल पर्ची काटी जाती है। इसके चलते वीकेंड पर कई बार यहां लंबे जाम में फंसने बाहरी राज्यों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यहां पर सिर्फ बाहरी राज्यों के वाहनों की पर्ची ही काटी जा रही है। लेकिन इस बीच प्रदेश के वाहन चालक भी जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि आए दिन परवाणू टोल पर जाम की समस्या के चलते टोल कंपनी व संबंधित विभाग को पुलिस प्रशासन द्वारा यहां फास्ट टैग सुविधा उपलब्ध करवाने व कुछ अन्य सुझाव दिए गए थे। जिस पर आबकारी विभाग द्वारा फास्ट टैग लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। जल्द ही परवाणू टोल पर फास्ट टैग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे यहां पर जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें