कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समारोह का सीधा प्रसारण देखते ग्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समारोह का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। समारोह का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट व आत्मा परियोजना सोलन के सौजन्य से किया गया। समारोह में कंडाघाट के 100 अधिक किसानों ने भाग लिया। प्रसारण के बाद किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से डॉ. सीमा ठाकुर सब्जी वैज्ञानिक ने किसानों से सब्जियों के उत्पादन की नवीनतम तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया। आत्मा परियोजना के परियोजना निदेशक डॉ. संतोष गुप्ता ने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती करने की भी सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अमित विक्रम ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ने की बात कही। इस मौके पर ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर दिव्यांशी, अनिल ठाकुर व मोनिका भी इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में उपस्थित रहे।