फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किसानों ने प्रमुख कृषि योजनाओं के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौणी विवि समेत प्रदेश के पांच केवीके में दिखाया गया लाइव प्रसारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी और इसके तहत आने वाले पांच कृषि विज्ञान केंद्रों में 560 से अधिक किसानों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और आत्मनिर्भरता ऑन पल्सेज मिशन सहित कई अन्य प्रमुख कृषि योजनाओं के राष्ट्रीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35,440 करोड़ की कुल लागत वाली इन ऐतिहासिक योजनाओं का शुभारंभ करते हुए किसानों से घरेलू एवं वैश्विक खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का उद्देश्य भारतीय कृषि को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और लाभकारी बनाना है। यह योजना विशेष रूप से उन 100 पिछड़े जिलों पर केंद्रित है, जहां कम उत्पादकता, जल की कमी और संसाधनों के अभाव जैसी चुनौतियां हैं। नौणी में यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित किया गया। इसमें नौणी, शमरोड, कोटला पंजोला और धर्मपुर ब्लॉक के 260 से अधिक किसान, विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और विद्यार्थी शामिल हुए तथा उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम में एक संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नई योजनाओं के उद्देश्यों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय के चंबा, सोलन, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में स्थित कृषि विज्ञान केंद्रों में भी कुल 306 किसानों ने इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें