फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नई तकनीक से खेतीबीड़ी करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर के धौणी गांव में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कृषि वैज्ञानिकों ने रामशहर पंचायत गांव धौणी में किसानों से संवाद किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसलों से संबंधित जानकारी दी व नई तकनीक से खेतीबाड़ी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से अच्छी उपज से साथ किसानों का आर्थिक स्तर भी सुधरेगा। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं को सुना तथा उनका समाधान करने के उपाय बताए। वैज्ञानिक डॉ. बृज लाल अत्री एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी रीता भाटिया ने किसानों से खेतीबाड़ी के साथ मशरूम उत्पादन करने का भी आह्वान किया। कृषि संकल्प अभियान में देश भर के 7,00 जिलों में 2,000 से अधिक टीमें खेतों का भ्रमण कर किसानों की समस्याओं का समाधान कर रही हैं। वहीं आने वाले 15 दिन के भीतर डेढ़ से दो करोड़ किसानों के साथ संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें