फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में हिम चंडीगढ़ परियोजना का किसानों ने किया विरोध

विज्ञापन
बद्दी के शीतलपुर और मलपुर क्षेत्र में प्रस्तावित हिम चंडीगढ़ परियोजना के खिलाफ विरोध में उतरे क
विज्ञापन
बैठक में सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,बोले,चरागाह और वन भूमि उजाड़कर शहर बसाना मंजूर नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के शीतलपुर और मलपुर में प्रस्तावित हिम चंडीगढ़ परियोजना को लेकर किसानों के तेवर तल्ख हो गए हैं। किसानों ने दो टूक चेतावनी दी है कि वे निजी भूमि को अधिग्रहण से बाहर रखने के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन सरकारी चरागाह और हरे-भरे वन क्षेत्र को कंक्रीट के जंगल में बदलने नहीं देंगे। इस मुद्दे पर देवीराम लंबरदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बैठक में किसान नेता देवीराम लंबरदार और पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस ने कहा कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों की आर्थिकी खेती और पशुपालन पर टिकी है। यदि चरागाह भूमि पर शहर बसाया गया, तो पशुपालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने तर्क दिया कि हजारों बीघा वन भूमि पर लगे पेड़ों को काटकर शहर बसाना पर्यावरण और स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस, डॉ. आरएस राणा, कृष्ण कुमार कौशल, चिंतन कुमार चौधरी, और रामलाल सहित क्षेत्र के कई किसान नेता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
सरकार को सुझाया वैकल्पिक स्थान
हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. आरएस राणा और कृष्ण कुमार कौशल ने सरकार को सुझाव दिया कि यदि नया शहर बसाना ही है, तो इसके लिए नंदपुर के समीप पहाड़ी क्षेत्र में पड़ी अनुपयोगी भूमि का चयन किया जाए। उपजाऊ और चरागाह क्षेत्र को उजाड़ना किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अप्रैल को डीसी के समक्ष दर्ज होगी आपत्ति
किसानों ने अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिलाधीश सोलन ने 16 अप्रैल को जनसुनवाई बुलाई है। इस सुनवाई में किसान मोर्चा संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी आपत्तियां दर्ज कराएंगे। किसानों का कहना है कि वे पहले भी लिखित रूप में विरोध जता चुके हैं और अब जनसुनवाई में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें